Skip to content
Thursday, March 12, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
चंडीगढ़ प्रशासन में ‘संवेदनशील’ पदों पर लंबे समय से जमे अधिकारी, संसद में उठा मुद्दा ईरान इजराइल तनाव के बीच हाई लेवल मीटिंग, जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रशासन ने जारी किया हेल्प संपर्क तरनतारन में ग्रामीणों ने 3 लुटेरों को पकड़ा, ट्रैक्टर से बांधकर पूरे गांव में घुमाया; वीडियो वायरल Arvind Kejriwal ने Golden Temple में टेका माथा, बोले अदालत ने सभी आरोप खारिज किए Hardeep Singh Puri का बयान देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित चौंकाने वाला बयान LPG अफवाह फैलाने वालों पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं कुछ लोग ईरान युद्ध के असर से खाद्य तेल महंगा सरसों व रिफाइंड 30 रुपये, पॉम ऑयल 15 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा न्यूक्लियर इमरजेंसी में काम आने वाली दवा ‘प्रशियन ब्लू’ की खाड़ी देशों में बढ़ी मांग, चंडीगढ़ की कंपनी से 1 करोड़ कैप्सूल की पूछताछ पंजाब विधानसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रस्ताव पास, किसानों के हितों की रक्षा की उठी जोरदार मांग तकनीकी खामी से हरियाणा में राशन वितरण ठप, 1.59 करोड़ लाभार्थी मार्च के राशन से वंचित

Arvind Kejriwal ने Golden Temple में टेका माथा, बोले अदालत ने सभी आरोप खारिज किए

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 12 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़) Arvind Kejriwal पंजाब दौरे के दौरान अमृतसर स्थित Golden Temple पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उनके साथ Bhagwant Mann भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने दरबार साहिब में अरदास कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि वे दरबार साहिब में धन्यवाद देने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली की अदालत में एक बड़ा फैसला आया, जिसमें उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया। अदालत ने कहा कि इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
केजरीवाल ने कहा कि यह सब वाहेगुरु की कृपा से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार वह यहां माथा टेकने आते रहे हैं, लेकिन इस बार खास तौर पर इसलिए आए हैं क्योंकि उन्हें आरोपों से मुक्ति मिली है और उनका सम्मान वापस मिला है।
उन्होंने आगे कहा कि जब उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी, तब एक मौजूदा मुख्यमंत्री को रात के अंधेरे में घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब अदालत के फैसले के बाद वह और उनका परिवार दरबार साहिब में आकर आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.